फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेस्टोरेंट में फायरिंग के आरोपी दो सगे भाइयों को दबोचा

विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर स्थित रेस्टोरेंट पर हुए विवाद के बाद फायरिंग के मामले में मोहल्ले के ही रहने वाले दो सगे भाई कुलदीप और पीयूष को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र की ब्रजबिहार कॉलोनी निवासी ब्रजदीप आनंद ने रोजा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि वह शुभम गुप्ता के रेस्टोरेंट पर काम करता है। आरोप लगाया कि लोधीपुर मोहल्ले के मयंक मिश्रा, पीयूष मिश्रा व योगेश रेस्टोरेंट पर आकर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगते हैं।
25 जनवरी की रात उन लोगों ने रेस्टोरेंट में आकर रंगदारी मांगी। मना करने पर गालियां देते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद व तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दबिश दीं गईं। आरोपी कुलदीप उर्फ मयंक त्रिवेदी को रेलवे लाइन के पास व पीयूष त्रिवेदी को जमुका दोराहा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने बताया कि उनका रेस्टोरेंट पर झगड़ा हो गया था। भाई पीयूष भी वहां आ गया था।
विज्ञापन

उसके कहने पर भाई पीयूष ने फायर कर दिया था। तमंचा झाड़ियों में फेंक दिया था। यही बात पीयूष ने भी बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें