खु़टार में स्मैक के साथ पकड़े गए फुरकान और विमांशु। स्रोत : पुलिस
खुटार (शाहजहांपुर)। पुलिस ने दस ग्राम से अधिक स्मैक के साथ लखीमपुर के कस्बा गोला के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी विमांशु सोनी और गोला के ही भूतनाथ फाटक निवासी फुरकान को गिरफ्तार किया है।
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान खुटार-पूरनपुर मार्ग पर हिटौटा टोल प्लाजा के पास दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। दोनों के पास से 10 ग्राम 530 मिलीग्राम स्मैक, इलेक्ट्रानिक कांटा, एक सिल्वर पेपर रोल, दो मोबाइल और 2500 रुपये बरामद किए गए।
दोनों कार से कहीं जा रहे थे। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को सीज कर दिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। संवाद