फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: मादक पदार्थ तस्करी में दो युवक गिरफ्तार, दो करोड़ रुपये की अफीम बरामद

Mon, 11 Mar 2024 02:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में रविवार रात पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों से दो किलो अफीम बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
जलालाबाद कोतवाली परिसर में खड़े दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका बेटा अफीम की तस्करी करने लगा। पुलिस ने युवक को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से पुलिस ने दो किलो अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि थाना जलालाबाद की पुलिस टीम ने रविवार रात करीब नौ बजे जलालाबाद के गांव अतिबरा के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस–वे बरेली रोड के पास बाइक सवार विकास निवासी ग्राम अकबरपुर थाना मदनापुर और पपिंदर सिंह निवासी ग्राम सीकमपुर थाना जलालाबाद को रोका। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पिता ने तस्करी कर खरीद ली थी 50 बीघा जमीन 
तलाशी में उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में विकास ने बताया कि पहले उसके पिता रविराम अफीम का धंधा करते थे। उसी से लगभग 50 बीघा जमीन खरीद ली। पिता ने चाचा ब्रजेश के साथ मिलकर फार्म हाऊस बना लिया।  

पिता के पास झारखंड का एक व्यक्ति आता था, जो अफीम दे जाता था। उसके पिता अफीम बेच देते थे। करीब छह माह पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई। घर में पैसों की तंगी महसूस हुई तो उसने भी पिता के अफीम का धंधा शुरू कर दिया। इस धंधे में अपने दोस्त पपिंदर सिंह को भी मिला लिया। वे लोग अफीम बेचने निकले थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें