फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी लदा ट्रक रास्ते से गायब, ट्रांसपोर्टर ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा शुगर मिल से डेढ़ लाख रुपये कीमत की एक ट्रक चीनी लखीमपुर के ट्रांसपोर्टर के माध्यम से गाजीपुर के लिए लोड करवाई गई थी। गाड़ी अब तक वहां नहीं पहुंची। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने गाड़ी मालिक पर चीनी का गबन करने का आरोप लगाते हुए थाना रामचंद्र मिशन में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मेला मैदान निवासी सुमित सिंह ने थाना रामचंद्र मिशन में दी तहरीर में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट हैं। उनके पास 27 सितंबर को एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसके पास ट्रक है और वो ट्रक भाड़े पर चलाते हैं। तब सुमित ने अपने ट्रांसपोर्ट का एक कर्मचारी भेजकर 30 सितंबर को रोजा चीनी मिल से गाजीपुर के लिए चीनी ले जाने की बुकिंग उपलब्ध करा दी।
सुमित के मुताबिक ट्रक चालक ने रोजा चीनी मिल से चीनी लोड करा ली। आरोप है कि ट्रक गाजीपुर नहीं पहुंचा। पता चला कि ट्रक कानपुर में खड़ा है। जब वह वहां पहुंचे तो ट्रक मालिक ने चीनी लोड होने की बात से इनकार कर दिया। जो ट्रक चीनी लोड करने गया था, उसने फर्जी नंबर लगा रखा था। पीड़ित ट्रांसपोर्टर सुमित ने घटना की तहरीर थाना राम चंद्र मिशन पुलिस को दी है।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना प्रभारी रजितराम ने बताया कि मामला लखीमपुर खीरी से संबंधित है। ट्रांसपोर्ट जनपद लखीमपुर खीरी का है। मामले की विवेचना वहीं से होगी। रोजा चीनी मिल जीएम मुनेश कुमार ने बताया कि रोजा चीनी मिल में चीनी का भुगतान कर दिया गया था। यह जिम्मेदारी क्रेता और ट्रांसपोर्टर की है। चीनी यदि वहां नहीं पहुंची है तो इससे रोजा चीनी मिल का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें