फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: नेशनल हाईवे पर भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, रिश्तेदारी से दावत खाकर लौट रहे थे

Sun, 06 Feb 2022 05:07 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

बलराम सिंह का पुत्र अनिल सिंह (28) अपनी चचेरी बहन रजनी (18) के साथ बाइक से शुक्रवार को तिलहर के बुधवाना में रिश्तेदारी में दावत पर आया था। रविवार सुबह बाइक से दोनों वापस घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बहन के घर से दावत खाकर लौट रहे चचेरे भाई-बहन को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सीतापुर के थाना इमलिया के गांव नवा महमूदपुर निवासी अनिल सिंह और उसकी चचेरी बहन रजनी की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


बलराम सिंह का पुत्र अनिल सिंह (28) अपनी चचेरी बहन रजनी (18) के साथ बाइक से शुक्रवार को तिलहर के बुधवाना में रिश्तेदारी में दावत पर आया था। रविवार सुबह बाइक से दोनों वापस घर के लिए चल दिए। साथ में दूसरी बाइक पर चाचा उदयभान और चाची रेखा थीं। बरेली मोड़ पार करने के बाद उदयभान सिंह आगे निकल गए, जबकि अनिल सिंह की बाइक पीछे रह गई। 

सुबह करीब नौ बजे रोजा अड्डे पर अनिल की बाइक के आगे चल रहे टेंपो ने यात्री द्वारा हाथ देने पर अचानक ब्रेक लगा दिया। टेंपो के रुकने पर पीछे चल रहे अनिल ने बाइक के ब्रेक लगाए तो संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर पड़ी। अनिल और रजनी भी हाईवे पर गिरे। इस बीच सामने से आए ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन


दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। भाई-बहन की मौत के बाद रोजा अड्डे के तमाम दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शवों को सड़क से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें