फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत के बड़े बड़े सूरमा पुवायां में वोटों के लिए फैला चुके हैं झोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मिनी पंजाब के नाम से मशहूर और अन्न उत्पादन में प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखने वाले पुवायां की धरती में अगर सियासी रसूख की बात चलेगी तो सबसे पहला नाम कांग्रेस के मरहूम नेता जितेंद्र प्रसाद उर्फ बड़े बाबा साहब का सामने आएगा। इसके बाद मेनका गांधी भी इस क्षेत्र में काफी प्रभावी रहीं हैं। आज भी उनके समर्थकों की भारी संख्या इस विधानसभा में है। स्व. बाबा साहब के रसूख के चलते तमाम बड़े नेता पुवायां आकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते थे। पुवायां विधानसभा पहले पीलीभीत संसदीय क्षेत्र का हिस्सा थी। पीलीभीत से कई बार सांसद रह चुकी मेनका गांधी के पक्ष में भी कई बड़े सियासी सूरमा पुवायां की गलियां खंगाल चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और नरसिम्हाराव के राजनीतिक सलाहकार के अलावा पार्टी संगठन में कई पदों पर आसीन रहे जितेंद्र प्रसाद अकेले ऐसा नेता थे, जिनके इशारे पर पुवायां में विधायक चुने जाते थे। बाबा साहब के शिष्य रहे चेतराम चार बार कांग्रेस से विधायक रहे और 2017 में पांचवीं बार भाजपा से विधायक चुने गए। स्व. बाबा साहब के गृह क्षेत्र की यह सीट उनके प्रभाव के कारण 15 चुनावों में अब तक आठ बार कांग्रेस के कब्जे में रही है।
ये नेता आ चुके हैं पुवायां
पुवायां विधानसभा में पिछले चुनावों में प्रचार के लिए लालकृष्ण आडवाणी, मुलायम सिंह यादव, राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, मेनका गांधी, वरुण गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, शरद यादव, क्रिकेट खिलाड़ी अजहरूद्दीन, फिल्म अभिनेता संजय दत्त, नगमा, जयाप्रदा आदि पुवायां आकर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस बार इन नेताओं की है डिमांड
भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम पुवायां में कराना चाहते हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह, अनुप्रिया पटेल और बीएल वर्मा की सभा खुटार या बंडा क्षेत्र में कराना चाहते हैं। इसके पीछे कारण है कि पुवायां क्षेत्र में कुर्मी मतदाताओं की बड़ी तादात है। सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव सहित कई स्टार प्रचारक को पुवायां क्षेत्र बुलाना चाहते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की प्राथमिकता प्रियंका गांधी को पुवायां बुलाने की है, जिससे महिला वोटरों को लाभ मिल सके। बसपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिसूचना जारी होने से पहले सतीश मिश्रा का कार्यक्रम हो चुका है। अब बसपा सुप्रीमो मायावती सहित अन्य स्टार प्रचारकों की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

कब किसने किया विधानसभा का प्रतिनिधित्व
1952 से 1967 तक इस सीट का कुछ हिस्सा पूरनपुर और कुछ हिस्सा पुवायां, निगोही में शामिल होता रहा। वर्ष 1967 से अबतक के विधायक और पार्टी।
वर्ष नाम पार्टी
1967 कंधईलाल कांग्रेस
1969 कंधईलाल कांग्रेस
1972 रूपराम कांग्रेस
1977 सूरज प्रसाद जनता पार्टी
1980 रूपराम दिनकर कांग्रेस
1985 चेतराम कांग्रेस
1989 चेतराम कांग्रेस
1991 नेतराम भाजपा
1993 चेतराम कांग्रेस
1996 चेतराम कांग्रेस
2002 मिथलेश कुमार भाजपा समर्थित निर्दल
2007 मिथलेश कुमार सपा
2009 धीरेंद्र प्रसाद बसपा (उपचुनाव)
2012 शकुंतला देवी सपा
2017 चेतराम भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें