फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एस्कार्ट के बरेली से रवाना की गई थी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Wed, 06 Dec 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
train
विज्ञापन
महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट मामले में सामने आई लापरवाही
विज्ञापन


बरेली से शक्तिनगर जा रही 14370 डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस के महिला कोच में महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में लापरवाही सामने आई है। दरअसल, बरेली से ट्रेन को बिना एस्कार्ट के रवाना कर दिया गया था। ट्रेन शाहजहांपुर से रोजा पहुंचने पर महिला कोच में आधा दर्जन से ज्यादा पुरुष सवार हो गए थे। बाद में इन लोगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ और लूटपाट की। ट्रेन के हरदोई पहुंचने से पहले सभी उतर कर भाग गए। जीआरपी हरदोई ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने पर इसमें एस्कार्ट तैनाती संबंधी कोई सूचना यहां जीआरपी थाने को नहीं दी गई। हालांकि, रेलवे के अधिकारी यह भी सफाई दे रहे हैं कि दिन में चलने वाली रेलगाड़ियों में एस्कार्ट की तैनाती नहीं होती है। रात में चलने वाली रेलगाड़ियों में ही एस्कार्ट की तैनाती होती है। बरेली से त्रिवेणी एक्सप्रेस को भी बिना एस्कार्ट के रवाना किया गया था। इस ट्रेन में लखनऊ से एस्कार्ट की तैनाती होनी थी। गौर करने वाली बात यह है कि ट्रेन के महिला कोच में काफी पुरुष भी सवार हो गए थे। इन पर भी गौर नहीं किया गया। एसओ जीआरपी छत्रपाल सिंह ने बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस को बुधवार को शाहजहांपुर पहुंचने पर इसमें स्क्वाड नहीं था। ट्रेन बरेली से चली थी। इसमे एस्कार्ट की तैनाती बरेली से ही होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने अभियान चलाकर चेक किए महिला कोच
शाहजहांपुर। त्रिवेणी एक्सप्रेस के महिला कोच में मंगलवार को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और लूटपाट की घटना के बाद बुधवार को एसओ जीआरपी छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में यहां चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी ने अप-डाउन रेलगाड़ियों में न सिर्फ महिला कोचों में चेकिंग की बल्कि संदिग्धों की भी तलाश की। इस दौरान महिला कोच में मिले पुरुषों को बाहर निकाला गया। इनसे पूछताछ भी की गई। एसओ जीआरपी ने बताया कि महिला कोच को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें