फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर अमर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि देते सिख समाज के लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तमाम सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संगठन के अध्यक्ष सरदार राजू बग्गा उर्फ गुरजीत सिंह ने कहा कि अमृतसर के जलियावाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला था। नेशनल असेंबली बम फेंकते समय भगत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी की सजा सुना दी गई।
इस दुखद सूचना से जनता आक्रोशित हो गई और अंग्रेज घबरा गए। बिना सूचना के ही 23 मार्च, 1931 की रात को तीनों वीर सपूतों को फांसी दे दी गई। तीनों शहीद वीरों को देश की जनता नमन करते हैं। रनदीप सिंह, टिंकल नरूला, कोमल राठौर, सर्वेश त्रिपाठी, प्रखर, मुकेश, अंकित, लल्ला, दिलीप गुप्ता, जयंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नायक जदुनाथ सिंह नगर (कैंट) नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी। महानगर सह मंत्री वैभव सक्सेना ने कहा कि 23 मार्च 1931 की रात भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजी सरकार ने फांसी पर लटका दिया था। भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए मात्र 23 साल की उम्र में अपने जीवन का बलिदान दे दिया। वह हमेशा राष्ट्रभक्त युवाओं के दिलों में रहेंगे। नगर मंत्री अमितेश प्रजापति, एसएफएस प्रमुख हर्ष, अरुण, अभि आदि मौजूद रहे।
बरेली मोड़ चौराहे का नाम शहीदे-आजम के नाम पर हो
आदर्श पब्लिक सोशल समिति के कार्यकर्ताओं ने बरेली मोड़ चौराहे पर एकत्रित होकर शहीदी दिवस मनाया। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस बीच बरेली मोड़ चौराहे का नाम शहीदे-आजम भगत सिंह रखने की मांग दोहराई गई। समिति ने फ्यूचर सिक्योर कंपटीशन क्लासेस में भगत सिंह के जीवन से जुड़े प्रश्नों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई। विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान मोनीश भगत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुधाकर, विजय मोहन, राजू भारती, श्रीनिवास माथुर, संजीव, रोहित, अरुण आदि मौजूद रहे।
अमर शहीदों को किया याद
शाहजहांपुर। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यालय पर शहीदे आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें याद किया गया। सह सचिव रामशंकर लाल ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और दुर्गा भाभी जैसे क्रांतिकारियों ने जो मशाल रोशन की उसकी रोशनी सारे विश्व में पहुंची। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर संगीता गौतम, मोहम्मद सलीम, तीज अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें