फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल आधार गठित हुईं क्रिकेट टीमें

Mon, 28 Sep 2015 11:54 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 माध्यमिक कॉलेजों की अंडर-14 और अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में ट्रायल आधार पर हुई। इसके पश्चात मंडलीय प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मेजबान देवी प्रसाद कॉलेज, श्री दैवी संपद, रेलवे रोजा, जनता, संजय सरस्वती, जीआईसी, आदर्श इंटर कॉलेज कटरा, एसपी कॉलेज, पुवायां इंटर कॉलेज, ग्लेरिंग स्कूल, इस्लामिया कॉलेज के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन प्रधानाचार्य ललित मोहन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ा प्रभारी गंगाराम प्रेमी, राम कुमार, अनिल मालवीय, अजीत सिंह, रत्नेश शुक्ला, योगेंद्र सिंह, लज्जाराम रस्तोगी, गौरव तिवारी ने ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया।
अंडर-17 वर्ग की जनपदीय प्रतियोगिता में आकाश गुप्ता, अंकित प्रजापति, खालिद, विशाल सक्सेना, ओमवीर, आशुतोष, अमित कुमार, अमन वर्मा, अजय पाल, अभय सिंह, रघुराज प्रताप, दीपक शुक्ला, प्रतुल देवल, मो. नाजिम, अदनान, विवेक राजपूत का चयन हुआ। इसी तरह अंडर-14 में आशीष कुमार, निखिल वर्मा, हिमांशु अवस्थी, विवेक कुमार, शेखर तिवारी, उत्कर्ष वर्मा, कुणाल प्रियदर्शन, आकाश, ऋषभ राजपूत, सागर राठौर, विशाल राजपूत, मो. इमरान, नीरज कुमार, फैजान, राहुल, करन को टीम में शामिल किया गया है। अजीत कुमार सिंह को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


एसपी कॉलेज में जुटे निशानेबाज
शाहजहांपुर। माध्यमिक कॉलेजों की ही जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता एसपी कॉलेज में हुई। प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। क्रीड़ा प्रभारी राहुल सिंह, राम निरंजन वर्मा, कमल, गंगाराम प्रेमी आदि ने खिलाड़ियों का कौशल परखा और मंडलीय प्रतियोगिता के लिए टीम गठित की। सब जूनियर वर्ग में राम दत्त पंचायत कॉलेज के फरमान खां और सोनू खां, जनता कॉलेज से सुमित सैनी और अमन कुमार, जूनियर वर्ग में एसपी कॉलेज के प्रशांत कुमार, चंदन मौर्य, सुमित कश्यप, भावलखेड़ा से अभय प्रताप द्विवेदी, जनता कॉलेज से आशुतोष, विकास, रंजीत और सीनियर वर्ग में एसपी कॉलेज के धर्म सिंह, अरुण वर्मा, इंद्रपाल कश्यप, सौरभ सिंह, जनता कॉलेज से रवि वर्मा, हरप्रीत सिंह, रणधीर, भावलखेड़ा कॉलेज से सत्यम मिश्रा, अमित, शिवम को जनपदीय टीम में शामिल किया गया। राहुल सिंह को टीम मैनेजर और राम निरंजन वर्मा को कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें