फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आसान होगा बदायूं तक सफर, 50 किमी घटेगी दूरी

Tue, 12 Mar 2024 11:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जैतीपुर। जैतीपुर होते हुए बदायूं तक सफर आसान होने वाला है। इससे करीब 50 किमी दूरी भी कम होगी, क्योंकि बदायूं के दातागंज तक राजमार्ग-126 पर जैतीपुर में खराब सड़क का 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अभी चार पुलिया का निर्माण बाकी है। हालांकि, एप्रोच रोड बनने से कुछ वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पुवायां से निगोही और तिलहर होते हुए राजमार्ग पर जैतीपुर से नवादा मोड़ तक सड़क की हालत काफी खराब थी। इस वजह से यह दूरी तय करने में वाहन चालकों को 70 मिनट से अधिक का समय लगता था। बड़े वाहनों का तो निकलना भी मुश्किल था। इस वजह से 50 किमी अतिरिक्त चलकर बरेली होकर बदायूं जाना पड़ता था। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से फरवरी 2023 में सड़क के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली थी। मार्च में निर्माण शुरू हो गया था। करीब एक साल बाद 22 किमी लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क बना ली गई। निर्माण में करीब 81 करोड़ रुपये की लागत आई है।
-


140 किमी पड़ रही दूरी

शाहजहांपुर के लोगों को बदायूं जाने लिए पहले 90 किमी बरेली जाना पड़ता है। वहां से करीब 50 किमी की दूरी बदायूं तक पड़ती है। ऐसे में शाहजहांपुर से बदायूं करीब 140 किमी दूर पड़ता है। अब 90 किमी में ही जैतीपुर-दातागंज होते हुए बदायूं पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


जैतीपुर से नवादा मोड़ तक 22 किमी लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। रास्ते में चार पुलियाें का निर्माण तेजी से चल रहा है। एप्रोच रोड बनने से वाहनों का आवागमन आसान हो गया है।
विज्ञापन




- रथिन सिन्हा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें