फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जांच रिपोर्ट न मिलने पर मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में किन्नर ने किया हंगामा

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में हंगामा होने पर पहुंची पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में शनिवार दोपहर किन्नर ने जांच रिपोर्ट न मिलने पर हंगामा कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद किन्नर को समझाबुझाकर शांत किया जा सका।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को एक किन्नर ने एक मरीज की खून की जांच कराई थी। शनिवार की दोपहर किन्नर जांच रिपोर्ट लेने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी पहुंचा। इस बीच कर्मचारी ने मशीन खराब होने की बात कही तो किन्नर ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस व गार्ड मौके पर पहुंच गए।
किन्नर का कहना था कि रिपोर्ट न मिलने की वजह से उनके मरीज का उपचार नहीं हो पा रहा है। इसके बाद किसी तरह एक दिन का समय मांगकर किन्नर को शांत किया गया। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मशीन खराब हो गई थी, इसलिए जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी। मशीन सही कराई जा रही है। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें