फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दूतों को प्रशिक्षण देकर बताया गंगा की स्वच्छता का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा नमामि गंगे परियोजना एवं स्वीप योजना के अंतर्गत गंगादूतों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक सुभाष चंद्र्र बोस इंटर कॉलेज संत कुमार सिंह एवं जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे विनय कुमार सक्सेना द्वारा मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशीष एवं राम मोहन द्वारा मुख्य अतिथियों का बैज लगाकर व सामूहिक गंगा गीत गाकर स्वागत किया गया। जिला परियोजना अधिकारी ने नेहरू युवा केन्द्र एवं नमामि गंगे परियोजना पर प्रकाश डाला और गंगा दूतों को किट प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधक द्वारा गंगा की स्वच्छता, निर्मलता व स्वयं सेवक के कर्तव्य और उत्तरदायित्व पर चर्चा की। राममोहन ने पर्यावरण, गंगा की भौगोलिक संरचना, जल संसाधन आदि पर विस्तृत चर्चा की। यूपी डास्प के फील्ड ऑफिसर शिवम त्रिपाठी द्वारा जैविक खेती के बारे में अवगत कराते हुए जीवाश्म, वर्मी कंपोस्ट, कृषि से संबंधित दवाइयां, केंचुआ खाद आदि के बारे में अवगत कराया। सहायक अध्यापक मकरंद सिंह इंटर कालेज सौरभ केसरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, लोक गीत, लोक नृत्य, प्रभात फेरी आदि के बारे में चर्चा की। ‘हमें क्या भाई-हमें क्या’ नामक नाटक का मंचन गंगा दूतों के माध्यम से करवाने का प्रयास किया। शाम को वॉलीबॉल एवं प्रात: काल योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ताकार रामनरायन सक्सेना द्वारा जल और धातु के विषय में विस्तृत व्याख्यान किया गया। गंगा विचार मंच के प्रान्तीय कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय ने ‘दूत’ शब्द की महत्ता को दर्शाते हुये गंगा दूतों को प्रेरित किया। प्रबंधक ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल आशुतोष शुक्ला ने गंगा की स्वच्छता के प्रति निरंतर कार्यरत रहने की बात कही। प्रशिक्षण उपरांत मंचासीन उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि सक्सेना, अमरजीत, सुरजीत, आशीष, राम मोहन व सक्रिय गंगा दूत अमित, कौशल, किशन, बिजनेश, नीतीश आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें