फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मानदेय की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे ट्रेनी डॉक्टर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में प्र​शिक्षु डॉक्टराें  से वार्ता करते एसडीएम। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षणरत डॉक्टरों ने सरकार से घोषित मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। ट्रेनी डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें घोषित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे प्रशिक्षु डॉक्टरों से बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें अल्प मानदेय मिल रहा है। उन्होंने मांग पूरी होने तक धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया। एसडीएम ने डॉक्टरों को बताया कि शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक कर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें