शाहजहांपुर। पीलीभीत-शाहजहांपुर ब्रॉडगेज लाइन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का काम रविवार को भी जारी रहा। रविवार तक 50 प्रतिशत काम हो पाया है। हालांकि 28 तारीख तक काम पूरा किए जाने का लक्ष्य है। इसके बाद सीआरएस निरीक्षण होगा।
रविवार को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य रविवार को भी जारी रहा। कार्य के दौरान ब्लॉक लिया गया। विभागीय अफसरों के मुताबिक अब तक नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का करीब 50 प्रतिशत काम हो चुका है। नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण होगा। अगस्त के अंत तक शाहजहांपुर-पीलीभीत ब्राडगेज लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। रविवार को ब्लॉक लिए जाने के कारण लखनऊ-दिल्ली रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद रहा। कुछ ट्रेनों को गाजियाबाद से होकर चलाया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन ट्रेनों में पहले से रिजर्वेशन कराने वालों के टिकट कैंसल हो गए।
शाहजहांपुर-पीलीभीत ब्राडगेज लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का काम पूरा किए जाने के लिए 28 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। कार्य को पूरा करने के लिए कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जुटे हैं। काम के पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण और फिर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल