फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा-बरतारा के बीच 140 किमी की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, सफल रहा ट्रायल

विज्ञापन
रोजा-बरतारा के बीच ट्रॉली से निरीक्षण करते सीआरएस शैलेंद्र पाठक व डीआरएम अजय नंदन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा-बरतारा के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को सीआरएस शैलेंद्र पाठक ने निरीक्षण किया। उनके साथ ही डीआरएम अजय नंदन भी रहे। सीआरएस निरीक्षण के बाद स्पीड ट्रायल किया गया। रेलवे ट्रैक पर 140 किमी की स्पीड से ट्रेन को दौड़ाया गया। स्पीड ट्रायल सफल रहा। जल्द ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रोजा-बरतारा के बीच दोहरीकरण का काम कई दिनों से चल रहा था। इसके पूरा होने के बाद तीन से सात जनवरी तक मेगा ब्लॉक लेकर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया। बृहस्पतिवार को नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अजय नंदन व रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) शैलेंद्र पाठक ने सुबह के समय निरीक्षण किया। दोपहर बाद 140 किमी की स्पीड का ट्रायल हुआ, जोकि सफल रहा। सीआरएस शैलेंद्र अपनी स्पेशल ट्रेन से शुक्रवार सुबह 7:10 बजे रोजा आए। प्लेटफार्म-1भन पर उतरने के बाद उन्होंने रोजा से बरतारा तक मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया और वापस भी जायजा लेते हुए आए। सीआरएस ने बरतारा रेलवे स्टेशन पर हवन-पूजन के साथ नारियल फोड़ा। दोपहर बाद 140 किलोमीटर की स्पीड का सफल ट्रायल किया।
लोको पायलट डीपी वर्मा, गार्ड सत्येंद्र कश्यप, यातायात निरीक्षक एसके यादव 140 किलोमीटर की स्पीड से रेल सुरक्षा आयुक्त की स्पेशल ट्रेन को लेकर रोजा से चले। रोजा से बरतारा तक नौ किलोमीटर की दूरी सात मिनट में तय कर लिया। ट्रायल सफल होने के बाद रेल सुरक्षा आयुक्त ने प्रमाण पत्र देकर 100 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेन चलाने का आदेश पारित कर दिया। अब रोजा से बरतारा तक डबल लाइन पर 100 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेनें रफ्तार भरेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात निरीक्षक एसके यादव, लोको निरीक्षक वीरेंद्र झा, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, सेक्शन इंजीनियर संदीप कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार सक्सेना, लोको पायलट संजय मिश्रा, लोको पायलट डीपी वर्मा, गार्ड सत्येंद्र कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
बरतारा में अब नहीं रुकेंगे ट्रेनें
सीतापुर से रोजा आने पर लाइन क्लियर न मिलने के कारण मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को बरतारा रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक रुकना पड़ता था। रोजा-बरतारा के बीच डबल लाइन होने पर अब ट्रेनों को बरतारा रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकना होगा। सीतापुर से चलने के बाद रोजा एक नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकेगी। अभी तक डबल लाइन न होने पर कई घंटे तक बरतारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रुकना होता था।

बरतारा में रेलवे ट्रैक पर नारियल फोड़ते सीआरएस शैलेंद्र पाठक- फोटो : SHAHJAHANPUR

स्पीड ट्रायल के दौरान ट्रैक पर दौड़ती सीआरएस की स्पेशल ट्रेन- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें