फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिले रूम में पैनल फेल होने से ट्रेनों का संचालन ठप, दो घंटे खड़ी रही सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन के रिले रूम में रविवार रात तकनीकी खराब आ गई। इसकी वजह से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। मुरादाबाद की ओर से आने वाली ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई। कंट्रोल के आदेश पर रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस को बंथरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया, तो शाहजहांपुर में मालगाड़ी खड़ी रही। दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका। इसकी ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर डीआरएम कार्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन

रविवार रात 10:50 बजे अचानक रोजा रेलवे स्टेशन पर रिले रूम में तकनीकी खराबी आने से अप और डाउनलाइन की ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। दोनों लाइनों की ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। दो घंटे बाद तकनीकी खराबी को ठीक किए जाने पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस बीच 05274 सत्याग्रह एक्सप्रेस (रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल) को बंथरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन दो घंटे तक बंथरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रात के अंधेरे में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने यात्रियों का गर्मी से बुरा हो गया। कुछ यात्री ट्रेन के गार्ड और लोको पायलट के पास जाकर ट्रेन के न चलने का कारण पूछते रहे, जिस पर उन्हें सिग्नल न मिलने की जानकारी दी जा रही थी। वहीं रिले रूम में तकनीकी खराबी आने की सूचना पर रेल अधिकारी व कर्मचारी रात में स्टेशन पहुंचे। अथक प्रयास के बाद रात 1:10 बजे पैनल की खराबी को सही किया जा सका। इसके बाद ट्रेनों ने रफ्तार भरी।
सिग्नल विभाग व यातायात निरीक्षक ने किया निरीक्षण
रिले रूम में तकनीकी खराबी आने की सूचना पर सिग्नल विभाग अधिकारी एचआर राव, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह और यातायात निरीक्षक एसके यादव मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने ज्वाइंट रिपोर्ट बनाई और मंडल कार्यालय मुरादाबाद को भेज दिया।
विज्ञापन

ताला भरकर (क्लैंप) करके चलाई जा सकती थीं ट्रेनें
सिग्नल विभाग के अधिकारी एचआर राव ने बताया कि ट्रेनों का संचालन क्लैंप (ताला भरकर) करके किया जा सकता था। दो घंटे ट्रेन का रुकना मायने रखता है। इस घटना से रोजा से मुरादाबाद तक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मंडल कार्यालय को भेजी गई है।
रिले रूम में तकनीकी खराबी आई गई थी। इसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। खराबी को ठीक कराए जाने के बाद ट्रेनों फिर से चलने लगी। ज्वाइंट रिपोर्ट तैैयार कर डीआरएम को भेज दी है।
विज्ञापन

- जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक रोजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें