फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात व्यवस्था बदहाल...डेढ़ घंटे तक जाम से जूझे लोग

Thu, 26 Dec 2024 08:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंटा चौराहा के नजदीक नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा सड़क के किनारे पेड़ों की छटाई करने के चलते सड़क जाम हो गई। इसके चलते कार से लेकर ई-रिक्शे और बाइक सवार तक फंस गए। करीब डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे।
विज्ञापन

प्रदेश की राज्यपाल के आगमन की वजह से परेशानी से जूझने के दूसरे दिन भी लोगों को यातायात संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बुधवार को सदर से बहादुरगंज जाने वाले मार्ग पर बुध बाजार लगने की वजह से जेल रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया। इसी बीच दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डॉ.वाईके सिंह के अस्पताल के पास नगर निगम के कर्मचारियों ने पेड़ाें की छंटाई शुरू कराई। आधी सड़क पर नगर निगम की मशीन खड़ी होने के चलते जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की अधिकता की वजह से कुछ देर में लंबी लाइनें लग गईं। कार, ई-रिक्शा और बाइक सवार फंस गए। आगे बढ़ने को लेकन वाहन चालकों की आपस में कहासुनी भी होने लगी। करीब डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। यहां पर तैनात होमगार्ड जाम खुलवाने में पसीना बहाता रहा लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। जाम लगने की सूचना अधिकारियाें के पास पहुंची तो यातायात कर्मी पहुंचे और जाम को खुलवाया।

कांट के कुर्रिया कलां पीएचसी पर प्रसव कक्ष का टूटा दरवाजा।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें