फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात व्यवस्था धड़ाम, शहर से लेकर हाईवे तक जाम

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के सामने लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाईदूज पर स्मार्ट सिटी की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर से लेकर हाईवे तक जाम लगने से त्योहार पर जाने के लिए निकले लोग फंसे रहे। यातायात पुलिस ने कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन यह अपर्याप्त रही।
विज्ञापन

शहर के लाल इमली चौराहा, रोडवेज बस अड्डे के सामने, बरेली मोड़ आदि पर लंबा जाम लगा रहा। इसके चलते कई जगह वाहन रेंगते नजर आए। जाम में फंसने के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय लगा। जिसके चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। तमाम बहनें जाम में फंसने के कारण देर से मायके पहुंच सकीं। बच्चों के साथ सफर कर रही महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


निगोही में भी जाम से जूझे लोग
निगोही। हमजापुर चौराहे पर यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। सड़क की पटरी पर मिठाई और फलों की दुकानें लगने से लिपुलेख राजमार्ग पर एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ जाम घंटों तक लोगों के लिए मुसीबत बना रहा। भाइयों के घर जा रही बहनों को भी परेशानी उठानी पड़ी। शाहजहांपुर-बीसलपुर मार्ग पर भी कई बहनें जाम में फंस गईं। ऑटो और टेंपो से सफर करने वाली महिलाओं को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर टेंपो स्टैंड तक पहुंचना पड़ा। त्योहार के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पहले से कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पुलिस फोर्स भेजकर यातायात नियंत्रित कराया गया। संवाद
विज्ञापन


निगोही मोड़ चौराहे पर आधे घंटे तक लगा रहा जाम
खुदागंज। भैयादूज पर बुधवार को निगोही मोड़ चौराहे पर भी जाम लगा रहा। मिठाई और फलों की दुकानों के बाहर खरीदारों की भीड़ और फुटपाथ पर ठेले लगने से आवागमन प्रभावित हुआ। वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। संवाद

शहर में बरेली मोड़, रोडवेज बस अड्डे आदि के पास कुछ देर जाम की स्थिति रही थी। कस्बों में चौराहों पर भीड़ के चलते दिक्कत आई। त्योहार के चलते अधिक भीड़ उमड़ने से समस्या रही है। शाम तक स्थिति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन

-रणवीर सिंह, सीओ यातायात

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के सामने लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें