फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गड्ढों में उलझा यातायात, शहर में 41 जगहों पर हादसे की आशंका

विज्ञापन
लाल इमली चौराहा से मोहनगंज जाने वाली सड़क पर खस्ताहाल पुलिया। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर की जर्जर सड़कों पर लोग जोखिम भरा सफर कर रहे हैं। सड़कों की बदहाल स्थिति हादसों की वजह बन रही है। दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ने पर यातायात पुलिस ने 41 स्थानों को चिह्नित कर सूचीबद्ध किया है। यहां पर ई-रिक्शा पलटने, बाइकों के टकराने की घटनाएं हुई हैं। इन्हें स्थानों को सही कराने के लिए सूची नगर आयुक्त को दी गई है।
विज्ञापन


जल निगम ने पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों की खोदाई कराई थी। पाइप लाइन पड़ने के बाद कई जगहों पर सड़कों की मरम्मत के कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। इसके चलते कुछ जगह पर सड़कें जर्जर हो गईं। कई स्थानों पर रोड की पटरी और गड्ढे होने के कारण ई-रिक्शा पलट गए तो कई बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हुए। लगातार हादसे होने पर यातायात पुलिस ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कराया।
सर्वे करने के बाद 41 स्थान ऐसे मिले जहां सड़क काफी ज्यादा खराब थी। सूची को यातायात पुलिस ने नगर आयुक्त को सौंप दिया है। संभावना है कि जल्द ही इन स्थानों पर सड़क को ठीक करने के साथ ही संकेतक भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


यहां पर खराब है सड़क
नगर निगम के करीब कवि तिराहा पर गड्ढे को भरा नहीं गया है। मोड़ पर गड्ढे होने से आए दिन हादसे होते हैं। निशात टॉकीज से शहीद उद्यान की तरफ जाने वाली मोड़ पर सड़क पर कई माह से गड्ढा है। यहां अक्सर पाइप लाइन लीक हो जाती है। गड्ढे की वजह से हादसा रोकने के लिए पुलिस ने यहां पर बैरिकेडिंग लगाई है। इसी रोड पर लाल इमली चौराहा पर हुआ गड्ढा अक्सर हादसे की वजह बनता है। खिरनीबाग चौराहा से केरूगंज जाने वाली सड़क पर कई गड्ढे हैं। कई बार मरम्मत के बाद भी यह ठीक नहीं हो पाए। अंटा चौराहा से हनुमतधाम जाने वाली सड़क धंसी हुई है। हादसों से बचने के लिए लोगाें ने पेड़ की डाल डाल दी है।


यह प्रमुख स्थान किए गए चिह्नित
यातायात पुलिस की ओर से चिह्नित किए गए प्रमुख स्थानों में निशात टॉकीज मोड़, लाल इमली चौराहा के पास, पीडब्ल्यूडी तिराहा, इस्लामिया स्कूल के सामने, फायर स्टेशन और अंटा चौराहा के बीच, अंटा चौराहा से हनुमतधाम जाने वाली सड़क, अटल प्रेक्षागृह से आगे, पुराना जिला अस्पताल गेट के सामने, मिशन तिराहा, रोशनगंज, मावा मंडी के पास, राजघाट चौकी, गर्रा पुल, चिनौर से नियामतपुर जाने वाली सड़क आदि को चिह्नित किया गया है।

यह हैं प्रमुख हादसे वाले स्थान

- शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क के पास पुलिया निर्माण के चलते सड़क खराब हो गई। यहां पर आए दिन ई-रिक्शे पलट जाते हैं।
-निशात सिनेमा से शहीद पार्क की तरफ मोड़ पर गड्ढे में पहिया पड़ने पर बाइक पलट जाती है।
-इस्लामिया कॉलेज के सामने सड़क पर मिट्टी पड़ी है। तेज रफ्तार होने पर वाहन फिसल जाते हैं।

यातायात पुलिस की ओर से जिन स्थानों पर गड्ढे होने की सूची प्राप्त हुई है। सूची के आधार पर कार्यदायी संस्था से मरम्मत कराने के लिए पत्राचार किया है। जल्द ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

शहर में जिन स्थानाें पर ज्यादा हादसे होते हैं। उन स्थानों को चिह्नित कर सूचीबद्ध कराया गया है। नगर निगम के जरिये सड़कों को सही कराया जाएगा, जिससे हादसों से बचा जा सके।
- देवेंद्र सिंह, एसपी सिटी

लाल इमली चौराहा से मोहनगंज जाने वाली सड़क पर खस्ताहाल पुलिया। संवाद

लाल इमली चौराहा से मोहनगंज जाने वाली सड़क पर खस्ताहाल पुलिया। संवाद

लाल इमली चौराहा से मोहनगंज जाने वाली सड़क पर खस्ताहाल पुलिया। संवाद

लाल इमली चौराहा से मोहनगंज जाने वाली सड़क पर खस्ताहाल पुलिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें