फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जाति लिखे पांच वाहनों को यातायात पुलिस ने पकड़ा, चालान किया

सार

शाहजहांपुर में न्यायालय के आदेश के बाद जाति लिखे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज किया है। गुरुवार को ऐसे पांच वाहनों का चालान काटा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। न्यायालय के आदेश के बाद वाहनों पर जाति लिखकर हनक जमाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने पांच वाहनों का चालान किया है। उनके ऊपर जाति लिखी थी।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच चौराहों व तिराहों से गुजरने वाले वाहनों को चेक किया। इस बीच जाति लिखे पांच वाहनों को रोका गया। उसे मिटवाने के बाद वाहनों का चालान किया गया।
सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट पर जाति या कुछ भी लिखा मिलने पर पांच हजार का चालान काटा जाएगा। वाहन के किसी अन्य जगह पर लिखने पर पांच सौ का चालान होगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें