फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पंपों पर यातायात पुलिस का डेरा, बिना हेलमेट 225 लोगों के चालान

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते सीओ यातायात व एआरटीओ। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत यातायात पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर डेरा डाल दिया है। बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आए दोपहिया वाहन चालकों का पुलिस चालान कर रही है। बृहस्पतिवार दिनभर में यातायात पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट ईंधन लेने आए 225 दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया।
विज्ञापन

सीओ यातायात संजय कुमार, एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह व यातायात प्रभारी विनय पांडेय ने अभियान के तहत चेकिंग कर चालान किए। पेट्रोलपंप कर्मी व वाहनों में पेट्रोल डलवाने आए वाहन स्वामियों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया। पंपकर्मियों को बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल न देने की अपील की। दोपहिया वाहन चालकों और सवारियों के लिए मानकों के अनुरूप हेलमेट पहनना अनिवार्य बताया गया। दो दिन में 450 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें