शाहजहांपुर। हुलासनगरा रेलवे फाटक पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को एक ट्रक का एक्सल टूटने से लंबा जाम लगा था। बृहस्पतिवार को फाटक के बूम की मरम्मत के चलते दिनभर रुक-रुकर जाम लगता रहा।
हुलासनगरा रेलवे फाटक के बूम में कुछ खराबी आ गई थी। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे रेलवे कर्मचारी बूम की मरम्मत करने पहुंचे। मालगाड़ी निकलने के दौरान फाटक बंद होने पर कर्मचारी बूम ठीक करने लगते थे। मालगाड़ी निकल जाने के कुछ देर बाद फाटक खोल दिया जाता था। चूंकि सामान्य दिनों में हाईवे पर एक मिनट में लगभग डेढ़ दर्जन वाहन गुजरते हैं। इतनी तादात में वाहन होने से कुछ ही देर में लंबा जाम लग जाता है। गुरुवार अपराह्न करीब पौने तीन बजे एक के बाद एक करके दो मालगाड़ियां हुलासनगरा फाटक से होकर गुजरीं। इसके बाद बाद तक कर्मचारी फाटक ठीक करते रहे। इस बीच छोटे वाहन बेतरतीब तरीके से इधर-उधर से घुस गए। इससे फाटक खुलने के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा, जिससे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों कड़ी मशक्कत करने पड़ी हैं। हालांकि बूम ठीक करने का काम शाम पांच बजे तक चला।