शाहजहांपुर। कई व्यवसायों पर जीएसटी की दरें बढ़ाने के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की महानगर इकाई से जुड़े व्यापारियों ने मंगलवार को महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश मोदी के संयुक्त नेतृत्व में घंटाघर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उन्होंने भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता को केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
इस मौके पर दोनों पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा कपड़ा, जूता, रेडीमेड, इनवर्टर, स्टेशनरी आदि पर जीएसटी की दरें पांच से बढ़ाकर 12 व 18 प्रतिशत किए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजों पर जीएसटी बढ़ाना व्यापारियों व जनमानस पर गलत प्रभाव डालेगा। युवा प्रदेश महामंत्री मोदी ने कहा जब तक केंद्र सरकार अपने इस प्रस्ताव को वापस नहीं लेती, इसका विरोध हर स्तर पर पूरे प्रदेश में किया जाएगा। बुक सेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष महेंद्र ने कहा की एक तरफ सरकार बच्चों को पढ़ाई मुफ्त में कराने के लिए योजना बनाती है और कॉपी-किताबाें के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन में अतुल गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, अमृतलाल, वेद प्रकाश रावत, अब्दुल फरीद, सोनू सिंह, राजीव कामरा, दीपक गुप्ता, गौरव अरोड़ा, राजीव गुप्ता, पुनीत रस्तोगी, वसीम अहमद, प्रियांशु वर्मा, संजय मिश्रा, जेके सचदेवा, राकेश वर्मा, नवीन गुप्ता, सचिन गुप्ता, पीयूष बेरी, सुरेंद्र सिंह, संजय तुली, आशीष सैनी, राधे मोहन प्रसाद, नबी अहमद, संजय सक्सेना, अभिषेक अवस्थी, चंद्रप्रकाश गुलाटी, सतनाम चावला, शाहिद कुरैशी, अमन गुप्ता, राजीव कुमार चौरसिया, मुकुल श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, संजय सक्सेना, निहाल सैनी, इंतजार हुसैन, प्रवीण ग्रोवर, नवीन ग्रोवर, मोहम्मद तारिक आदि मौजूद रहे।