शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय व्यापार बंधु समिति की बैठक कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। डीएम ने व्यापारी बंधुओं की समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की और उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
व्यापारियों ने शहर में ट्रैफिक जाम, सड़कों पर ब्रेकर, आवारा पशुओं का जमावड़ा, पथ प्रकाश व्यवस्था, डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाने, आवश्यकता अनुसार सार्वजनिक शौचालय सहित कई समस्याओं के बारे में बताया। सभी समस्याओं को लेकर डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी मौजूद रहीं। संवाद