फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाद्य कारोबारियों के सामने आ रही दिक्कत दूर करने की उठाई मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर ​स्थित खाद्य सुरक्षा विभाग कार्यालय में सहायक आयुक्त चंद्र शेखर मिश्रा को ज्ञाप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आ रही व्यापार संबंधी कठिनाइयों के संबंध में एक ज्ञापन जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा को दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सैंपल भरे जाते समय रिटेलर के साथ-साथ निर्माता को भी पार्टी बनाया जाता है लेकिन निर्माता को सैंपल भरे जाते समय जारी किया गया फॉर्म 5 क नहीं भेजा जाता। इसे तुरंत भेजा जाना जरूरी है।
विज्ञापन

रिटेलर या होलसेलर के बिल प्रस्तुत करने पर ही निर्माता को सैंपल भरते समय पार्टी बनाया जाए। जांच कर 14 दिन में सैंपल की रिपोर्ट भेजी जानी चाहिए। इसके अलावा अन्य मांगों को भी उठाया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सलाहुद्दीन अख्तर, प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें