फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारियों ने शहर की बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने की उठाई मांग

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को ज्ञापन देते हुए व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शहर की बदहाल सड़कों सहित अन्य समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि शहर की सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

लोधीपुर में पुल के समीप नाला निर्माण के बाद सड़क पटरी पर मिट्टी छोड़ दी गई है। इस पर इंटरलॉक या खड़ंजे का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा बहादुरगंज सहित अन्य क्षेत्रों में स्थायी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, बाजारों से नियमित तौर पर कूड़ा उठाने, आगामी त्योहार को देखते हुए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु करने की मांग की गई।
नगर आयुक्त ने बताया कि लोधीपुर के समीप नाला निर्माण का कार्य निगम ने किया था, लेकिन इसकी मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी करेगा। इस पर व्यापारियों ने विरोध किया। नगर आयुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से संपर्क करके समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर, अनूप गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रफी खान, मोहनीस खान, मो. शाहिद,पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें