शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बहादुरगंज इकाई की ओर से एक कैफे में होली मिलन और रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हिंदू व्यापारियों ने मुस्लिम व्यापारियों का रोजा इफ्तार कराया। इसके पश्चात सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर फूलों की होली खेली। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को अपनी मजबूती के लिए हमेशा एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहना चाहिए। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद में हिंदू-मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल है।
इस दौरान प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, आकाश दीप गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री अमित शर्मा ने किया। बहादुरगंज इकाई अध्यक्ष कंचन गुप्ता, सुशील दीक्षित, असलम खां, रेहान मिर्ज़ा, सरताज अली, अध्यक्ष इकबाल खां, प्रमोद मल्होत्रा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
गले मिलकर दीं होली की शुभकामनाएं
शाहजहांपुर। मोहल्ला करबला स्थित शिक्षक भवन में सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सरोज कुमार श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विष्णु कुमार गुप्ता का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सीताराम, अनंगपाल सिंह और कुलदीप सक्सेना ने कविताएं सुनाईं। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर अनिल दीक्षित, उमेश चंद्र पाठक, रामसेवक शर्मा, जागेश कुमार पाली, रामलड़ैते यादव, विरेंद्र कुमार सक्सेना, संत कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
मोहल्ला करबला स्थित शिक्षक भवन में सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित होली मिलन - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक