तिलहर में हाईवे किनारे पलटी कार। संवाद
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ दिल्ली हाईवे पर बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे बिलहरी गांव के मोड़ के पास शाहजहांपुर की ओर जा रही कार पिछला टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में कार का चालक बाल-बाल बच गया।
अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र के गांव धवारसी निवासी तस्नीम अहमद अपनी कार से किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान टायर फट जाने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ देख और शोर-शराबा सुनकर उधर से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गनीमत रही कि कार चला रहे तस्नीम को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन यातायात सामान्य रूप से जारी रहा। संवाद