फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिकवरी टीम से मारपीट कर छीना ट्रैक्टर, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। ऋण लेकर लिए गए ट्रैक्टर की किस्तें जमा नहीं करने पर सोमवार को बंथरी गांव गई रिकवरी टीम के सदस्यों से ग्रामीणों ने मारपीट की। टीम के कब्जे से रिकवर किया गया ट्रैक्टर छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। रिकवरी टीम के प्रबंधक राजू सिंह ने बताया कि वह न्यायालय के आदेश पर थाने में सूचना देकर पुलिस के साथ बंथरी गांव ऋण पर लिया गया ट्रैक्टर जब्त करने गए थे क्योंकि गत छह वर्ष से ट्रैक्टर के ऋण की किस्त जमा नहीं की गई थी।
ट्रैक्टर रिकवर कराने के बाद पुलिस चली गई। बाद में ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं होने पर उसे दूसरे ट्रैक्टर की मदद से ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार और बाइक से आए ट्रैक्टर मालिक तथा उसके साथी ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों को वाहन से खींचकर गाली-गलौज और मारपीट की। वीडियो बनाने पर फोन भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर जबरन ट्रैक्टर छीन ले गए। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें