बंडा/देवकली। होली के दिन गत बुधवार को कर्रखेड़ा गांव में मुनीश और उनकी पत्नी मीना देवी को मारपीट कर घायल कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुनीश के छोटे भाई रामप्रकाश और उसकी पत्नी रमा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली कहासुनी होने पर आरोपी देवर-देवरानी ने उनके पति को लाठी व ईंट मारकर घायल कर दिया। बचाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद