फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों के प्रति  उदारता बरतें बैंक’

Wed, 13 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का स्थापना दिवस वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। 
विज्ञापन

गन्ना किसान संस्थान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ टीके शिबू ने किए जाने वाले विकास कार्यों की सराहना करते हुए किसानों से कहा कि वह कृषि कार्यों के लिए लेने वाले ऋण की अदायगी भी समय से करते रहें, ताकि उन्हें ब्याज दर में मिलने वाली छूट का लाभ भी मिलता रहे। साथ ही उन्होंने बैंकों के कहा कि वह किसानों के साथ उदारता का भाव रखें। इससे पूर्व नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राकेश कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए स्थापना दिवस के उद्देश्य, कार्य प्रणाली तथा अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी।
राकेश कुमार ने कहा कि जनपद के किसानों को फसली ऋण के साथ अन्य दीर्घ कालीन ऋण की भी आवश्यकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधारा हो सके। इस मौके पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से किसानों को फसली ऋण भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक वीएम गुप्ता, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएम आलम, जिला सहकारी बैंक के सचिव प्रवीण कुमार समेत बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी, कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें