फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने परशुराम जन्मस्थली के लिए मांगी कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पर्यटक स्थल घोषित करने के बाद पर्यटन मंत्रालय ने भगवान परशुराम की इस जन्मस्थली के विकास को लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार कर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली को लंबे समय से पर्यटनस्थली बनाने की मांग चल रही थी। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री योगी के समक्ष भी मुद्दा उठाया था। 24 अप्रैल को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद के साथ परशुराम मंदिर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भगवान परशुराम की जन्मस्थली को पर्यटनस्थल घोषित किया था। इस समूचे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराने की घोषणा की थी।
इसके बाद एडीएम प्रशासन की देखरेख में मंदिर तक चौड़ा रास्ता बनाने की कवायद प्रशासन ने पहले ही शुरू कर दी है। अब पर्यटन मंत्री द्वारा प्रमुख सचिव को पत्र भेजने से इस दिशा में कार्य शीघ्र ही आगे बढ़ने की उम्मीद की जाने लगी है। प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि परशुराम मंदिर पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं व पूरे साल यहां विभिन्न तरह के चलने वाले अनुष्ठानों के मद्देनजर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017-18 में यहां विकास कार्यों के लिए दो करोड़ साढ़े 26 लाख की धनराशि स्वीकृत की थी। इस धनराशि से केंद्रीय निर्माण कार्यदायी संस्था टीसीआईएल द्वारा मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यों के अलावा रामताल के किनारे घाट व सीढ़ी निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें