कांट। विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के भुगतान में ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट देने के लिए लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना का मंगलवार को अंतिम दिन है। इसे देखते हुए विद्युत निगम के अवर अभियंता बृजेश निषाद ने सोमवार को टीम के साथ गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से बकाया बिलों का भुगतान जल्द करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराकर अपने टोकन जारी करा लिए हैं, वह मंगलवार को बकाया बिल की धनराशि भी जमा कर दें। अन्यथा बाद में ब्याज सहित बिल का भुगतान जमा करना पड़ेगा। इस दौरान अवर अभियंता ने गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मरों पर बिजली की ओवरलोडिंग की भी जांच कराकर उन्हें ठीक कराया ताकि गर्मी के सीजन में अबाध बिजली आपूर्ति होती रहे। संवाद