फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने काो करें योग

Wed, 10 Jun 2015 11:17 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 21 जून को घोषित हुए विश्व योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस संबंध में विवेकानंद योग संस्थान के मुख्य संयोजक जीएस वर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग के माध्यम से ही शरीर को निरोग और स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए मनुष्य को दैनिक कार्यों में योग को जोड़ लेना चाहिए।
विज्ञापन

संस्थान कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वर्मा ने बताया कि विश्व योग दिवस को यादगार बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा, इसमें 33 मिनट तक योगाभ्यास कराया जाएगा। वर्मा ने बताया कि केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने उनके संस्थान को शाहजहांपुर और लखीमपुर का दायित्व सौंपा है। प्रशिक्षक धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि योग जीवन के लिए आवश्यक बन गया है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति योग से जुड़ जाए तो उसे कोई शारीरिक विकार नहीं हो सकता। प्रशिक्षक जेपी मिश्रा ने बताया कि जरूरी नहीं कि योग सुबह ही किया जाए, यह शाम को भी किया जा सकता है, लेकिन सुबह किया जाने वाला अभ्यास अधिक कारगर साबित होता है, क्योंकि सुबह मन शांत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें