फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में न लगे जाम, निकालिए स्थायी समाधान

Mon, 03 Mar 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में राज्यसभा सांसद मि​थिलेश कुमार को पत्र देते राजेश शुक्ला। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। नगर के राजीव चौक पर आए दिन जाम लगता है। इससे लोगों को हो रही परेशानियों का राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने संज्ञान लिया। उन्होंने इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान और बड़ागांव चौकी प्रभारी को अपने आवास पर बुलाकर जल्द ही इसका स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


24 फरवरी को नगर के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी मलय गुप्ता हरेराम पक्का तालाब में डूब गए थे। थाना प्रभारी ने उन्हें निकलवाकर अपनी गाड़ी से सीएचसी भिजवाया, लेकिन उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। सीएचसी पर मलय को मृत घोषित कर दिया गया।

सांसद ने थाना प्रभारी से कहा कि अगर आगे भी जाम की समस्या बनी तो उच्चाधिकारियों से वार्ता करके जिम्मेदारी तय कराई जाएगी। उधर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने भी राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के आवास पर पहुंचकर राजीव चौक पर खड़ी होने वाली ई-बसों से लगने वाले जाम की समस्या उठाकर पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस पर सांसद ने शाहजहांपुर नगर निगम के अपर आयुक्त एसके सिंह से फोन पर वार्ता करके इलेक्ट्रिक बसें को राजीव चौक से हटाकर दूसरे स्थान पर स्टैंड बनवाकर खड़ी कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें