शाहजहांपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान में भाजपा सदर मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना के नेतृत्व में ईदगाह रोड स्थित लॉन से यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा लिए जोश में भरे युवा सुभाषनगर तिराहा, आवास विकास चौराहा, लाल इमली होते हुए सदर बाजार मार्ग से नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। महापौर अर्चना वर्मा ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, रमेश यादव, देवाशीष पांडेय, अमन दुबे, नीरज वर्मा, गौरव मिश्रा, आशीष चौधरी, काव्यांश, सुदेश, अमित पाल, अनुराग गुप्ता, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
जलालाबाद में भी महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
जलालाबाद। शनिवार शाम महिला समिति की ओर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर से हुआ। भारत माता की जयकारों के साथ यात्रा मोहल्ला प्रेमनगर, नलवाली गली तथा बरेली फर्रुखाबाद हाईवे होती हुई डाक बंगला परिसर पहुंचकर समाप्त हो गई। यात्रा में आरएसएस के विभाग कार्यवाह अनिल सिंह, कुटुंब प्रबोधन के सह प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, सुनैना गुप्ता, इंदू अग्निहोत्री, ज्योति गुप्ता, मीरा देवी, ज्ञान देवी शुक्ला, कुसुमा देवी, गौरव राघव आदि शामिल रहे। संवाद
शाहजहांपुर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा सदर मंडल के पदाधिाकरी। स्रोत: संगठन