फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
जलालाबाद में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा की ओर से जलालाबाद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीदों पर पुष्पांजलि करने के बाद यात्रा का समापन हो गया। बरेली हाईवे स्थित बाबा हरदेव थान से तिरंगा यात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि तथा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य (युवा) अग्रवीर गुर्जर ने किया।
विज्ञापन

भारत माता की जयकार के नारों के साथ यात्रा बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे तथा तहसील रोड होती हुई प्राथमिक स्कूल नं. 2 पहुंची। यहां पर शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान सभा में मुख्य अतिथि ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए हजारों लोगों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। ऐसी कठिनता से मिली आजादी को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने क्षेत्र के पांच पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रियांशु शुक्ला, शिवम गुप्ता के अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, अनिल सिंह कमांडो, विनय शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें