फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार से काली फिल्म उतरवाई गई, सौ से ज्यादा वाहनों का चालान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में चेकिंग के दौरान कार्रवाई कराते सीओ यातायात शुभम वर्मा। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बुधवार को प्रयास शुरू कर दिए गए। यातायात पुलिस और नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मुख्य सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन में खड़े सौ से ज्यादा वाहनों के चालान किए। इस दौरान एक कार से काली फिल्म उतरवाई गई।
विज्ञापन

यातायात पुलिस का स्टाफ और प्रवर्तन दल के सदस्य अंजान चौकी के पास एकत्र हुए। यहां से सीओ यातायात शुभम वर्मा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान प्रारंभ किया गया। यातायात पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान किए। इस दौरान अस्पतालों, दुकानों, मार्ट समेत कई स्थानों के बाहर काफी वाहन खड़े मिले। उनके चालान किए गए।
टीम ने कनौजिया तिराहे तक नो पार्किंग में खड़े वाहनों व दुकानदारों के किए गए अतिक्रमण को हटवाया। अस्पतालों के बाहर खड़े बेतरतीब वाहनों को चेतावनी देकर हटाया गया। सीओ ने बताया कि अभियान चलाकर सौ से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने पर जोर दिया। यातायात निरीक्षक बच्चू यादव ने दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी नहीं बैठाने, हेलमेट लगाने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें