शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय एक अक्तूबर से बदल जाएगा। एक अक्तूबर से 31 मार्च 2027 तक विद्यालय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे।
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक पीरियड 40 मिनट का होगा और तय समय-सारिणी के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी। शिक्षकों, कक्षावार छात्र संख्या और पाठ्यक्रम की प्रगति के आधार पर प्रधानाध्यापक विषयवार समय-सारिणी में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे, लेकिन इससे शिक्षण अवधि प्रभावित नहीं होनी चाहिए। प्रार्थना सभा, मध्यावकाश, शिक्षण कार्य और अभिलेखों को अपडेट करने समेत अन्य विभागीय कार्य तय समय के अनुसार किए जाएंगे। संवाद