फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना आपूर्ति न होने पर बंद रही तिलहर चीनी मिल

विज्ञापन
तिलहर चीनी मिल याडज् में सड़क के किनारे तक खड़े गन्ने से भरे वाहन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। गन्ना आपूर्ति नहीं होने के कारण चीनी मिल 12 घंटे से बंद है। मिल अधिकारियों ने बताया कि हो बारिश के कारण गन्ने की छिलाई न होने पाने से चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं हो सकी है। इसके कारण से मिल बंद है। सोमवार को शाम तक मिल में गन्ने की आपूर्ति लगातार जारी है, जिसके कारण हाईवे तक गन्ने के वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।
विज्ञापन

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण गन्ने की छिलाई प्रभावित हुई है। इसके कारण मिल में गन्ने की आपूर्ति नहीं हो सकी। उधर, मिल प्रशासन ने 36 घंटे की मिल की क्लीनिंग के दौरान आपूर्ति बंद कर दी। इसके कारण गन्ना आपूर्ति नहीं हो सकी थी। बाद में बारिश होने से गन्ना छिलाई में बाधा पैदा हो गई। शनिवार को मिल प्रशासन ने मिल को चलाया था, लेकिन सोमवार को सुबह 7 बजे गन्ना आपूर्ति न होने के कारण चीनी मिल नो-केन हो गई।
गन्ना न होने पर गन्ना अधिकारी अमित चतुर्वेदी ने जारी पर्ची किसानों को तत्काल सूचना भेजकर गन्ना आपूर्ति की मांग की। किसी तरह किसानों ने गन्ना की आपूर्ति शुरू कर दी। सोमवार शाम तक गन्ने की आवक जारी रही। हाईवे के किनारे तक गन्ना लदे वाहनों की कतारें लग गईं हैं।
विज्ञापन

उधर, मिल यार्ड में कीचड़ में गन्ने की ट्रॉली फंसने से बाधा हो रही है। गन्ना अधिकारी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह सात बजे से गन्ना न होने का कारण चीनी मिल बंद है। शाम को गन्ना आपूर्ति होने पर चीनी मिल का प्रेशर बढ़ाया जा रहा है। देर रात तक चीनी मिल सुचारु होने की संभावना है।

तिलहर की बंद चीनी मिल। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें