फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बंद हुई तिलहर चीनी मिल, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल सोमवार को रात में चलने के बाद मंगलवार को सुबह फिर बंद हो गई। इसके कारण ठंड के मौसम में दूरदराज से आए गन्ना किसान परेशान हैं। मिल प्रशासन ने बताया कि गन्ना की चेन कटर के साथ लोहे का टुकड़ा चला जाने के कारण लोहा अंदर मशीन में चला गया। टुकड़ा फंसने से चीनी मिल को बंद करना पड़ा है। मशीन को ठीक किया जा रहा है शीघ्र ही मिल चालू की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को चीनी मिल गन्ना सप्लाई न मिलने के कारण बंद हो गई थी, जिसे देर रात में शुरू किया गया। रात में गन्ने की पेराई होने के बाद मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे चीनी मिल अचानक बंद हो गई। चीनी मिल के चीफ इंजीनियर महेंद्र यादव ने बताया कि चेन कटर के सहारे गन्ने के साथ लोहे का टुकड़ा अंदर मशीन में चला गया। उन्होंने बताया कि मशीन को ठीक कराया जा रहा है। शाम तक चीनी मिल की पेराई शुरू कर दी जाएगी।
उधर, चीनी मिल यार्ड में इस ठंड के मौसम में दूरदराज से आए किसान गन्ना लेकर 24 घंटे से यहां पड़े हुए हैं। मिल बंद हो जाने से गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। किसानों ने बताया कि यार्ड में दलदल हो जाने के कारण वाहन फंस रहे हैं और गन्ने की तौल न होने से किसान बेहद परेशान है। गन्ना किसान रामपाल, बृजेश कुमार, आदित्य प्रताप, रामाधीन, गुलजारीलाल ने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल मिल का संचालन शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें