फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोल्हूगाढ़ा में किसान के दरवाजे से बछड़े को खींच ले गया बाघ

विज्ञापन
खुटार के गांव कोल्‍हूगाढ़ा में बछड़े को मारे जाने के बाद जांच करते रेंजर। स्रोत रेंजर
विज्ञापन
खुटार। सोमवार रात गांव कोल्हूगाढ़ा में घर के बाहर बंधे बछड़े को बाघ खींच ले गया और कुछ दूर ले जाकर मार डाला। वनकर्मी खानापूरी कर लौट गए।
विज्ञापन

गांव के सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात उनका बछड़ा घर के बाहर बंधा था। मंगलवार सुबह वह वहां नहीं था। परिजनों के साथ तलाश करने पर बछड़े का अधखाया शव गांव के प्राथमिक स्कूल के पीछे पड़ा मिला। पास में वन्य पशु के पंजे बने मिले। गांव के लोगों ने वनकर्मियों को जानकारी दी तो टीम गांव पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद पगमार्क ट्रेस किए। इसके बाद वनकर्मी लोगों को सतर्क रहने की हिदायत देते हुए लौट गए।
गांव के लोगों का कहना है कि बाघ के गांव के पास गन्ने के खेत में छिपे होने की आशंका है। ऐसे में वनकर्मियों को मौके पर रुकना चाहिए था और कांबिंग कर बाघ को जंगल की ओर खदेड़ना चाहिए था। वनकर्मी खानापूरी कर लौट गए, ऐसे में बड़ी घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर भेजे गए थे। मौका मुआयना करने के साथ ही पगमार्क ट्रेस कराए गए हैं। गांव के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। -मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें