फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को व्यापार और विचार को बढ़ावा देना चाहिए : दिनेश गोयल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में आईआईए के  चैप्टर चेयरमैन का फूल  माला पहनाकर स्वागत करते  उद्यमी। स्रोत:  संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आईआईए के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि जिले के उद्यमियों को व्यापार और विचार को बढ़ावा देना है। संगठन उद्यमियों की मदद के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन

वह रेती रोड स्थित एक होटल में संगठन के अधिष्ठापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में निवर्तमान चैप्टर चेयरमैन गुरजीत सिंह मोंगा ने नवनियुक्त चेयरमैन विनम्र अग्रवाल को मंचासीन कराया। मोंगा ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। चेयरमैन विनम्र अग्रवाल ने अपनी कार्यकारिणी में रोहित गोयल को सचिव व जय गोविंद मोदी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
सुधीर अग्रवाल और विवेक अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व सचिव हेमंत रोहरा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। फैजम, अशोक कनौजिया, अंकित गुप्ता और विकास अग्रवाल को सह-सचिव बनाया गया। मुख्य अतिथि ने नए सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने संस्था की आवश्यकता और उपलब्धियों पर रोशनी डाली। कहा कि कोई भी उद्यमी शासन से डरे नहीं, बल्कि स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ अपनी बातों को रखें।
विज्ञापन

इस मौके पर बरेली इकाई से नवनिर्वाचित मंडलीय सचिव मनोज पंजाबी, कृष्ण कुमार गर्ग, रामचंद्र सिंघल, अशोक खन्ना, अभिनव ओमर, शुभम खन्ना आदि मौजूद रहे। आभार हेमंत रोहरा ने जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें