फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन छूटने से आठ मिनट पहले खुली टिकट खिड़की, यात्री नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह टिकट खिड़की देर से खुलने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। पीलीभीत जाने वाली ट्रेन के रवाना होने से महज आठ मिनट पहले टिकट वितरण शुरू हो सका। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 6:30 बजे पीलीभीत के लिए ट्रेन रवाना होती है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन चलने से पहले ही टिकट खिड़की खोल दी जाती है। मंगलवार को निर्धारित समय पर खिड़की नहीं खुलने से टिकट लेने के लिए यात्रियों की भीड़ जुट गई। टिकट न मिलने पर यात्रियों ने अधिकारियों से शिकायत की। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद सुबह 6:22 बजे खिड़की खोली गई और टिकट वितरण शुरू हुआ।
इसी तरह मालगोदाम की ओर स्थित टिकट खिड़की सुबह 7:45 बजे बंद हो गई। यात्रियों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। अफसरों के निर्देश पर खिड़की दोबारा खोली गई। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन पर टिकट मशीन नमी के कारण हैंग कर रही थी। इसके चलते मुख्य काउंटर से टिकट लेने के लिए एनाउंस भी कराया था। जबकि मालगोदाम साइड की टिकट खिड़की पर कर्मचारी रिचार्ज कराने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें