फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकान में हो रहा था देह व्यापार, तीन युवक और दो युवतियां गिरफ्तार; भेजा गया जेल

Sat, 08 Nov 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

शाहजहांपुर में देह व्यापार की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने पकड़े गए तीन युवकों व दो युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छापे के दौरान मकान मालकिन समेत तीन लोग मौके से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि टाउन हॉल में एक बाइक एजेंसी के पीछे गली में स्थित मकान में देह व्यापार हो रहा है। सीओ सिटी पंकज पंत व महिला सीओ प्रशिक्षु आकृति पटेल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की शाम मकान पर छापा मारा।

इस बीच थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर निवासी शिव कुमार, मोहल्ला गदियाना निवासी बंटी व चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी अध्ययन प्रताप सिंह के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। सदर बाजार क्षेत्र के तीन लोग भाग गए। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में सभी को जेल भेज दिया गया। इनमें आरोपी शिवकुमार पर 2022 में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था।

प्रत्येक ग्राहक से लिए जाते थे 1500 रुपये
ग्राहक से 1500 रुपये लिए जाते थे। बताते हैं कि इन लोगों का तीन-चार लोगों का एक गिरोह है, जो ग्राहकों को लेकर आता है। लाने वाले को भी कुछ हिस्सा दिया जाता था। पुलिस अब नामजद दीपक शुक्ला की तलाश में है ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। 

पुलिस यह भी पता लगा रही है यह धंधा कहीं और तो नहीं हो रहा है। अधिकारियों ने टीमें लगा दी हैं। पिछले माह चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में देह व्यापार होने का मामला सामने आया था। लोगों ने विरोध भी जताया था। इस संबंध में सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि पकडे़ गए लोगों पर कार्रवाई की गई है। फरार दीपक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें