फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाहिल में एक सप्ताह में फुंके तीन ट्रांसफाॅर्मर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। ओवरलोड के कारण गांव नाहिल में एक सप्ताह में तीन ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नाहिल गांव में पंचायतघर के पास 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर रखा हुआ है। ट्रांसफाॅर्मर से 60 उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जा जाती है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफाॅर्मर रखते ही फुंक जा रहा है। एक सप्ताह में तीन ट्रांसफाॅर्मर बदले जा चुके हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति एक घंटे भी नहीं मिल सकी है। मौसम में नमी के कारण लोग उमस से परेशान हैं, उस पर बिजली नहीं मिलने से रात में सो भी नहीं पा रहे हैं।
लोगों ने 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर रखे जाने की मांग की है। इस संबंध में लोगों ने पुवायां बिजली उपकेंद्र आकर एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा और आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन पर सत्यप्रकाश, रामफूल, सतीशचंद्र, रामदर्शन दीक्षित, मुनेश्वरदयाल, रामनरेश, रामसरन, सुशीला देवी सहित काफी संख्या में लोगों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव नाहिल में एक सप्ताह में तीन ट्रांसफाॅर्मर फुंक चुके हैं। क्षमता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। तब तक दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जाएगा। रविवार से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
-जगदीश सिंह, एसडीओ, ऊर्जा निगम, पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें