शाहजहांपुर। बरेली में आयोजित अंडर-16 उत्तर प्रदेश क्रिकेट ट्रॉयल में शाहजहांपुर के तीन खिलाड़ियों ने बरेली मंडल की टीम में जगह बनाई है। खिलाड़ियों ने ट्रॉयल में शानदार प्रदर्शन किया था।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के जिला को-ऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि पिछले महीने बरेली में हुए ट्रॉयल में माही पटेल ने पांच विकेट लिए थे। उन्होंने बदायूं के खिलाफ तीन व बरेली के खिलाफ दो विकेट चटकाए थे। शुभ अग्निहोत्री ने बदायूं के खिलाफ तीन व बरेली के खिलाफ एक विकेट लिया था।
युवराज सिंह ने बदायूं के खिलाफ 47 रन बनाए थे। बरेली की टीम के साथ मैच में 27 रनों की पारी खेली थी। मंगलवार को लखनऊ में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एपेक्स के सदस्य आनंद पाठक ने खुशी जताई है। संवाद
माही पटेल। स्रोत: स्वयं- फोटो : संवाद
माही पटेल। स्रोत: स्वयं- फोटो : संवाद