फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनियंत्रित कार से तीन लोगों को लगी टक्कर, हालत गंभीर

Fri, 24 Jan 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद कोला मोड़ के पास खड़ी इको गाड़ी व जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जलालाबाद। कोला मोड़ पर बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित हुई इको गाड़ी की चपेट में आकर हाईवे किनारे बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे इको गाड़ी फर्रुखाबाद हाईवे से कोला की तरफ मुड़ रही थी। उसके पीछे से एक ट्रक आ रहा था। पहले निकलने के प्रयास में ट्रक की साइड कार में लग गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे के किनारे ठेलों व खोमचे वालों की तरफ चली गई।
कार की चपेट में आकर चाय की दुकान चलाने वाले गांव नौगवां निवासी सुआलाल का 14 वर्षीय बेटा जय सिंह, पास में बैठे आग ताप रहे गांव रौली बौरी निवासी सूरजपाल और इसी गांव के नंन्हें मंसूरी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण सभी को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। जलालाबाद थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि चालक से हादसे के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें