फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विधानसभा क्षेत्रों के सात प्रत्याशी बकाएदार

Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर समेत कटरा और ददरौल विधानसभा सीट से सात ऐसे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिन पर विभिन्न मदों में सरकारी देनदारी है। प्रत्याशियों ने नामांकन कराते वक्त सरकारी देयता के संबंध में दिए गए शपथ पत्रों की आरओ स्तर से जांच करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया हैै। खास बात यह है कि सरकारी बकाएदारों में दलीय और निर्दलीय, दोनों ही श्रेणी के उम्मीदवार शामिल हैं। नगर विधान सभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर विजय शंकर दुबे ने बताया कि नगर सीट से चुनाव लड़ रहे 13 उम्मीदवारों में से केवल लोकदल प्रत्याशी अनिल सिंह पर 75 हजार रुपये सरकारी बकाया है। कटरा विधानसभा क्षेत्र के आरओ/एसडीएम कलान हरिशंकर यादव के अनुसार राष्ट्रीय जनाधार पार्टी के जयवीर सिंह पर 3.30 लाख रुपये की सरकारी देनदारी है और इसका उल्लेख उन्होंने अपने बकाया घोषणा संबंधी शपथ पत्र में किया है। उधर, ददरौल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर/एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में कुल दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उनमें से भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह पर 18.68 लाख रुपये, भाकपा प्रत्याशी रूपा पर 1.71 लाख रुपये, लोकदल के ओमकार सिंह वर्मा पर 1.26 लाख रुपये, निर्दलीय गुरप्रीत सिंह पर 1.15 लाख रुपये और प्रताप सिंह पर पांच लाख रुपये सरकारी धनराशि बकाया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने बताया कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों से प्राप्त सरकारी देयता संबंधी शपथ पत्रों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें