रात में किशोरी को घर से उठा ले गए आरोपी
आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर वीरभान, प्रमोद व सोने उसके घर में घुस आए। उसकी बेटी को सोते से दबोच कर घर के सामने यूकेलिप्टस के बाग में ले गए। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मां के मुताबिक, थोड़ी दूरी पर वह खेत पर थी। उसने बेटी के रोने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच गई। मां को देखकर तीनों आरोपी भाग गए।
महिला के मुताबिक उसकी बेटी की हालत खराब होने पर वह कई निजी अस्पतालों में लेकर पहुंची लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में उसने पुलिस की मदद से बेटी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सीओ अजय राय ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के अलावा एससीएसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।